उरई, मई 3 -- कोंच। संवाददाता महेशपुरा रोड स्थित ठाकुर बाबा के पास बने एक मुर्गी पालन फार्म हाउस में लंबा कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।मोहल्ला सुभाष नगर कोंच निवासी संजय निरंजन का महेशपुरा रोड पर मुर्गी पालन फार्म हाउस बना हुआ है। रविवार दोपहर फार्म हाउस परिसर में अचानक एक विशालकाय कोबरा दिखाई दिया। कोबरा के फन फैलाकर बैठने से मौके पर मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही संजय निरंजन ने तत्काल सांप पकड़ने में माहिर जगतराम वर्मा को फोन कर मौके पर बुलाया। सूचना पाकर जगतराम वर्मा तुरंत घटनास्थल पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद कोबरा को काबू में किया गया जिसके बाद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.