रुडकी, फरवरी 15 -- मंगलौर। पुलिस ने पोल्ट्री फार्म से मुर्गी दाना चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया 500 किलोग्राम चिकन फीड भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। ठसका निवासी रेखा रानी ने बीती 18 जनवरी को मंगलौर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मुर्गी फार्म से अज्ञात चोरों ने 90 कट्टे मुर्गी दाना चोरी कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में धर्मवीर और भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मवीर निवासी ठसका को दबोच लिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.