बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- मुर्गियाचक मध्य विद्यालय के 208 बच्चों को मिलीं पुस्तकें फोटो : अस्थावां केके 01 : अस्थावां प्रखंड के मुर्गियाचक मध्य विद्यालय में सोमवार को बच्चों को पुस्तकें देते शिक्षक। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुर्गियाचक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को 208 छात्रों को पाठ्य-पुस्तकें दी गयीं। प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार वर्मा ने बताया कि यहां नामांकित सभी बच्चों को सिलेबस के अनुसार किताबें दी गयी हैं। ताकि, वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि समय पर किताबें मिलने से बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और वे पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से समझ और पढ़ सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सााथ ही कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.