मिर्जापुर, मार्च 5 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुगापाख गांव में बुधवार की रात मनबढ़ों ने मुर्गा व्यवसायी को मारपीट कर 25 हजार रुपए छीन ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संतनगर थाना क्षेत्र के मलुआ गांव निवासी धीरज कुमार सिंह मुर्गा व्यवसायी है। उनकी मड़िहान के सुगापाख गांव में चिकन शॉप के नाम से दुकान है। आरोप हैकि मंगलवार की रात लगभग आठ बजे दुकान का शटर बंद कर रहा था। उसी समय क्षेत्र के दर्जन भर मनबढ़ दुकान पर आए। गाली गलौच करते हुए दुकान में घुस गए। गल्ले में रखे पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडे से पिटाई कर दिए। मारपीट कर दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपए भी छीन ले गए। बीच बचाव में आए साथी अमित कुमार को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को दीपनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.