आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट पेट्रोल पंप के पास रविवार की भोर में मुर्गा लदा मैजिक सड़क किनारे खड़े वाहन में टकरा गई। इस दुर्घटना में मैजिक के खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया महड़ौर का पुरा गांव निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र गांव के निरहू की मैजिक पर खलासी का काम करता था। निरहू अपने मैजिक से मुर्गा ढोता है। शनिवार की रात मऊ के दोहरीघाट बाजार में मैजिक से मुर्गा लेने के लिए दोनों गए थे। रविवार की भोर में मुर्गा लेकर दोनों मैजिक से वापस लौट रहे थे। वे लाटघाट बाजार स्थित ढाबा के पास पहुंचे थे। सड़क किनारे पहले से खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से मैजिक टकरा गई। इस दुर्घटना में मैजिक चालक निरहू और खलासी वीरेंद्...