मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुर्गा बेचने वाले व्यक्ति ने मांस खरीदने आए किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की। इस मामले में किशोरी ने घर पहुंच कर अपनी मां को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बिलारी के गांव की रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि 8 अप्रैल को गांव के ही उसकी बेटी मुर्गा बेचने वाली दुकान पर गई थी। दुकानदार रविउल ने बेटी के साथ अश्लील हरकतें की और छेड़खानी भी की। चिल्लाने पर उसने उसे छोड़ दिया। घबराई किशारी ने यह बात परिवार को बताई। मामले को लेकर तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...