मुर्गा बनवाने में बार एसोसिएशन के महासचिव समेत दो को नोटिस
शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर। शहर के शहीद उद्यान पार्क में किशोरी के साथ पकड़े गए समुदाय विशेष के दो युवकों को मुर्गा बनवाने में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रकरण में बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी समेत दो लोगों को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक पुलिस के पास इस घटनाक्रम से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- अस्सी घाट पर कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल हाल ही में शहीद उद्यान पार्क में घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था, जिसके बाद माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.