बेगुसराय, मई 22 -- नावकोठी। बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर नावकोठी पावर स्टेशन की टीम द्वारा पहसारा पश्चिमी पंचायत में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक मुर्गा फार्म में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने का मामला उजागर हुआ है। जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि पहसारा पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या-15 निवासी राहुल कुमार को मुर्गा फार्म में मीटर के पास सर्विस लाइन से अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच में बिजली चोरी की पुष्टि होने पर विभाग को 57 हजार 218 रुपये के राजस्व नुकसान का आकलन किया गया है। इस मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- बर्फ फैक्ट्री संचालक पर एफआईआर, 11 लाख 77 हजार जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...