मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा गांव में मुर्गा पार्टी में मारपीट में जख्मी मैकेनिक की उपचार के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई। मामला 19 सितंबर का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तीन के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

घटनाक्रम देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र बिंद सेल्फ डायनमो के मिस्त्री थे। उनकी बरकछा गांव में दुकान थी। भाई रमेश बिंद ने बताया कि महेंद्र प्रतिदिन की तरह 19 सितंबर को दुकान पर थे। चालक भदोही निवासी नंदू यादव रात में ट्रेलर की मरम्मत कराने आया था। दुकान पर रात में चचेरा भतीजा दीपू और चचेरे साले का पुत्र विनोद भी मौजूद था। देर रात दुकान पर ही मुर्गा पार्टी की योजना बनाए। महेंद्र और नंदू ...