नई दिल्ली, अगस्त 23 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में मुर्गा चोरी के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान संजय सहनी, 40 वर्ष के रूप में की गयी है। रामपुरहरि थाने के कोइली गांव में गुरुवार की देर रात पाल्ट्री फार्म के संचालक ने मुर्गा चोरी के आरोप में इसी गांव के एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। संचालक रमेश सहनी ने संजय सहनी को मुर्गा चुराते रंगेहाथ पकड़ा था। पुलिस ने कोइली निवासी रमेश सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि संजय सहनी को गुरुवार की रात रमेश सहनी के पॉल्ट्री फॉर्म में मुर्गा चोरी करते पकड़ा गया था। पकड़ने के बाद उसे पेड़ में बांधकर जमकर पीटा गया। शुक्रवार की सुबह पंचायत कराने की बात चल रही थी। उससे पहले पिटाई से घायल संजय ने दम तोड़ दिया। मीनापुर थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि हत्यारोपित रमेश सहनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.