चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा।टोंटो थाना अंतर्गत कदमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय दामू सिंकू को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम में दामू सिंकू का मुर्गा को परगना सिंकू को के द्वारा पत्थर से मारा जा रहा था ।जब दामू सिंकू ने उसे मना किया तो वह गुस्से में आ गया और घर में रखे कुल्हाड़ी लेकर आया और दामू सिंकू पर प्रहार कर दिया। जिससे दामू गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।उसे देर रात में सदर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली तो सदर अस्पताल आ कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना का अंजाम देने के बाद परगना सिंकू भाग गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...