मुर्गा कारोबारी की सड़क हादसे में गई जान, शव पहुंचा तो मचा कोहराम
गंगापार, अप्रैल 6 -- दोस्त के साथ बाइक से कुंडा प्रतापगढ़ जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मुर्गा कारोबारी की मौत हो गई जबकि साथी जख्मी हो गया। घायल युवक का मऊआइमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के किरांव निवासी 28 वर्षीय मुअज्जम अली उर्फ शेबू पुत्र ननकू मुर्गा का करोबार करते हैं। वह अपने मित्र ग्राम पूरे मती निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शमीम पुत्र मोहम्मद इस्लाम के साथ बाइक से रविवार रात कुंडा प्रतापगढ़ जा रहे थे। जैसे ही लखनऊ प्रयागराज हाईवे ग्राम मझिलगांव के निकट पहुंचे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मुअज्जम उर्फ शेबू की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी शमीम गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। सूचना पर परिजन और कुंडा पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि परिजनों ने शेबू उर्फ शमीम को मऊआइम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.