सासाराम, मार्च 21 -- संझौली, एक संवाददाता। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीविका द्वारा नई पहल की गई है। प्रखंड क्षेत्र के उदयपुर स्थित संघर्ष जीविका मदर यूनिट में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर 120 जीविका दीदियों के बीच 2100 चूजों का वितरण किया गया। बताया कि इस पहल के माध्यम से महिलाओं को मुर्गा पालन के जरिए आय का स्थायी स्रोत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला से आए अधिकारी उत्पल कांत, बीपीएम सौरभ कुमार और संघर्ष जीविका मदर यूनिट की अध्यक्ष कुमारी लता देवी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने बताया कि समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत पहले महिलाओं को छोटे स्तर पर मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे इस कार्य को सही तरीके से समझ सकें। इसके बाद योजना को बड़े स्तर पर विस्तार दिया जाएगा। मुर्गा पालन से...