पाकुड़, अप्रैल 11 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत मुर्गाडांगा गांव में शनिवार से तीन दिवसीय 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत वैष्णव ब्राह्मणों द्वारा विधिवत अधिवास के साथ की गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। यह धार्मिक आयोजन मुर्गाडांगा ग्राम समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और पिछले कई वर्षों से इसकी परंपरा निरंतर जारी है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार संकीर्तन में कुल छह कीर्तन दल भाग ले रहे हैं। जो झारखंड के गोड्डा एवं पश्चिम बंगाल के कोलकाता, नदिया, मालदा...