लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- अपने घर मुंडन में आई महिला को उसके घर छोड़ने जा रहा युवक बाइक पिकअप के टक्कर मार देने से घायल हो गया। उसे पलिया सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल लखीमपुर भेज दिया गया। मझगईं थाने के मुर्गहा गांव के खजांचीलाल के घर बच्चे का मुंडन संस्कार था। इसमें आई गुलरा निवासी मेहमान जलिया देवी को खजांची लाल बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। मझगईं थाने के पास पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक समेत वह सड़क पर गिर गया। उसका दाहिना पैर टूटा बताया गया। पीछे बैठी जलिया देवी को भी चोटें आई। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी सहित भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.