मुरौल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुरौल,एक संवाददाता। लौतन गांव में गुरुवार को विवाहिता ने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका रंजना कुमारी उर्फ रानी (29) थी। पति बीरू कुमार स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रानी की मायका केसरिया थाने के ताजपुर से पहुंचे पिता व भाई ने कानूनी कार्रवाई करने से पुलिस को मना कर दिया। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। यह भी पढ़ें- मुरौल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.