मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुरौल, एक संवाददाता ओपी क्षेत्र के महमदपुर शिवराम ढाब टोला में बुधवार को संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। वह गांव के ही नीरज सहनी की पत्नी सरिता कुमारी (22) थी। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने पुलिस को बताया कि इसकी शादी करीब सात महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ननद आदि हमेशा उससे मारपीट करने के साथ प्रताड़ित करते थे। एक सप्ताह पहले ही वह ससुराल आई थी। सरिया की मां और भाई ने ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या करने का संदेह जताया है। हत्या के बाद सभी घर से फरार हैं। वहीं, मुरौल ओपी के एसआई शैलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...