मुरौल में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुरौल, एक संवाददाता प्रखंड में मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क मार्ग पर धर्मागतपुर पिलखी गांव के पास रविवार देर शाम दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक पिलखी निवासी संतोष साह का पुत्र सुधांशु कुमार (20) था। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार युवक जख्मी हालत में बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला।दुर्घटना में युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची मुरौल ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में पिलखी के एक युवक की मौत हुई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.