मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुरौल। सकरा-जहांगीरपुर सड़क मार्ग पर बुधवार की रात करीब नौ बजे मुरौल गांव के पास दूध लदा टैंकर पलट गया। हादसे में चालक जख्मी हो गया। टंकी फटने से सड़क पर दूध की धार बहने लगी। इस दौरान लोगों में दूध लूटने की होड़ लग गई। लोग बाल्टी, बोतल, डब्बे में दूध लेकर भागने लगे। सकरा पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण भाग गए। बताया जाता है कि समस्तीपुर से दूध लेकर टैंकर मुजफ्फरपुर स्थित डेयरी जा रहा था, जिसमें करीब 19 टन दूध था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.