मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुरौल, एक संवाददाता। बिशनपुर श्रीराम पंचायत के बिशनपुर गांव में शुक्रवार देर रात आग लगने से तीन घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ितों में रामइकबाल महतो, अशोक महतो, विकास कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सकरा थाना से पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। सीओ संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि दो घर जलने की सूचना मिली है। कर्मचारी की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी सहायता की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.