मुरैना, जून 1 -- Couple Found Dead in Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक और युवती के शव सांक नदी से बरामद किए गए। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची तथा संयुक्त अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान भूपेंद्र धाकड़ (30 वर्ष) निवासी भुरावली, थाना कैलारस तथा राधा चौबे (25 वर्ष) निवासी बेहरुका, थाना धीरपुरा, जिला दतिया के रूप में हुई है। दोनों की पहचान मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई। घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस, एसडीओपी बानमोर अनिल कुमार तथा SDRF की टीम मौके पर पहुंची।कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभ...