दरभंगा, जनवरी 4 -- जाले। मुरैठा स्थित फ्लैग रेलवे स्टेशन के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मुरैठा गांव के ही तेली मांझी (60) की मौत हो गई। उसके परिजनों ने बताया कि तेली मांझी मुरैठा फ्लैग रेलवे स्टेशन पर मिठाई दुकान से नाश्ता कर घर की ओर लौट रहा था। वह कान से कुछ कम सुनता था। वह पेशाब करने के लिए रेल लाइन किनारे बैठ गया। उसी वक्त दरभंगा जंक्शन की ओर से हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। वह उसकी चपेट में आ गया। देखते ही देखते उसका शरीर कटकर दो भागों में विभक्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर पड़े उसके शरीर के टुकड़ों को समेटकर घर ले गए। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.