रामगढ़, अगस्त 12 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि । चितरपुर प्रखंड के मुरुबंदा निवासी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली प्रतिभाशाली छात्रा लीलावती, पिता धीरेंद्र ओहदार का देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों में शामिल राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर), भुवनेश्वर के पांच वर्षीय एकीकृत स्नातकोत्तर विज्ञान कार्यक्रम में चयन हुआ है। लीलावती ने यह उपलब्धि राष्ट्रीय प्रवेश स्क्रेनिग जांच परीक्षा (नेस्ट) 2026 के माध्यम से हासिल की है। राष्ट्रीय प्रवेश जांच परीक्षा देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन एक स्वायत्त और प्रतिष्ठित संस्थान है। यह संस्थान बुनियादी विज्ञान के क्ष...