मुरुडीह में लोटन सेवा का आयोजन
रामगढ़, अप्रैल 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के मुरुडीह गांव में मंडा पूजा को लेकर गुरुवार को लोटन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों शिवभक्तों ने गांव के गलियों में नंगे बदन लोटन सेवा किया गया। जिसे देखने के लिए गांव के सैकड़ों महिला पुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोटन सेवा के दौरान शिवभक्तों के साथ देखने उमड़ी भीड़ ने हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ, जय शिवशंकर, जय महाकाल के गगनभेदी जयकारे लगाए गए। जयकारे से घंटों तक पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि रात में छऊ नृत्य व सुबह फुलखुंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिवभक्त नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर शिव-भक्ति का परिचय देंगे। यह भी पढ़ें- बरलंगा में मंडा पूजा मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- बांका: बेलहर में महारुद्र यज्ञ में उमड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.