बक्सर, अप्रैल 10 -- युवा के लिए ----- उल्लास शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच बांटा गया एमडीएम का फल स्कूल में प्रतिदिन 80 से 85 प्रतिशत बच्चों की रहती है उपस्थिति चौगाईं, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुरार गांव स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच फलों का वितरण किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक पीर मोहम्मद ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान में रखते हुए प्रितिदन मध्याह्न भोजन मेनू के अनुसार बनता है। विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार पोषक तत्वों से भरपुर विभिन्न आहार बच्चों को दिया जाता है, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। मुरार मध्य विद्यालय में वर्ग 01 से 08 तक के बच्चे पठन-पाठन करते हैं। इनमें नामांकित बच्चों की कुल संख्या 305 है, जिसमें शुक्रवार को बच्चों की उपस्थिति कुल 251 पायी गई। ...