जहानाबाद, फरवरी 25 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरारी एवं मखमिलपुर गांव में पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर देसी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएलटीएफ एवं करपी थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 40 लीटर देसी शराब जब्त की। छापेमारी के दौरान मुरारी गांव में सुनील सिंह के घर के पीछे से 11 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। वहीं मखमिलपुर गांव में मानती देवी के घर से 8 लीटर तथा फुलवा देवी के घर से 21 लीटर देसी शराब जब्त की गई। बताया जाता है कि इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना में पदस्थापित सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार पांडे कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...