मुरारपुर चट्टी पर धूल से ग्रामीणों और दुकानदारों जीना मुहाल, वाहन रोके
चंदौली, अप्रैल 17 -- शिकारगंज(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-अहरौरा मार्ग पर मुरारपुर चट्टी के पास शुक्रवार को ग्रामीणों और दुकानदारों ने मिट्टी लेकर जा रहे डपंर वाहनों को रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि भारत माला परियोजना के तहत मिट्टी ढुलाई कर रहे डंपरों के कारण सड़क पर भारी मात्रा में धूल फैल गई। जिससे उड़ती धूल से जीना मुहाल हो गया है। वहीं दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकारगंज क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के समीप डंपरों से मिट्टी ढोई जा रही थी। जो मुरारपुर ब्रेकर के पास सड़क पर गिरती जा रही थी। लगातार वाहनों के आवागमन से यह मिट्टी उड़कर आसपास की दुकानों और घरों में जम गई। जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.