मुरारपुर गांव स्थित दो घरों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
भागलपुर, जून 25 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में बुधवार की दोपहर दो घरों में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर में ही घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित गृहस्वामी उपेंद्र व जनार्दन मंडल ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। सूचना देने के बाद भी समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। अग्निपीड़ित परिवारों ने बताया कि उनलोगों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगाई है। नाथनगर सीओ ने बताया कि कर्मचारी भेजकर क्षति का मूल्यांकन कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुरारपुर गांव स्थित दो घरों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख विभाग की ओर से आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.