सीवान, मार्च 18 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के मुरारपट्टी पंचायत में बुधवार को होने वाले प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। जिसकी तैयारी प्रशासन ने पुरी कर ली है। यह चुनाव स्थानीय किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि पैक्स समितियां किसानों को बीज, खाद, ऋण और अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रमुख भूमिका निभाती है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान मध्य विद्यालय कीलपुर-2 में आयोजित किया जा रहा है। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपने भाग्य का फैसला अजमा रहे है। इन उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। जिससे मतदान केंद्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.