मुरारपट्टी की बेटी सोनाली ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
सीवान, सितम्बर 8 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के मुरारपट्टी गांव की बेटी सोनाली प्रिया ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर डॉक्टर बनकर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वर्ष 2018 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने बेतिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया और सफलतापूर्वक पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजीडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
शिक्षा की शुरुआत सोनाली की प्रारंभिक से लेकर 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, पटना से हुई। डॉक्टर बनने का सपना लेकर उन्होंने नीट की तैयारी घर पर रहकर ही की। उनकी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2018 में नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर मेडिकल की पढ़ाई के लिए उनका रास्ता साफ हुआ। बेतिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा करने के बाद अब वह चिकित्सा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.