भागलपुर, मार्च 12 -- मुरारका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। रैली को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नागेंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर कॉलेज परिसर से रवाना किया। रैली में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं इसके महत्व के प्रति नारे लगाए जा रहे थे। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार रंजन कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...