मुरादाबाद, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद हाईवे पर गांव लालपुर हमीर के पास रविवार देर शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उनके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और आस-पास अफरा-तफरी मच गई। रविवार शाम करीब 8:30 बजे संभल के अलग-अलग स्थानों से चार दोस्त समीर, अयान, जीशान और अनस दो मोटरसाइकिलों से अनस के भाई की शादी का कार्ड देने मुरादाबाद के मोती बाग जा रहे थे। बताया गया इसी दौरान गांव लालपुर हमीर के पास एक ट्रक और कार के बीच से तेज रफ्तार में बाइक निकालने के प्रयास में समीर और अयान की बाइक कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे संभल के कोटला निवासी समीर (22) पुत्र तस्लीम और चौधरी सराय निवासी अयान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं...