मुरादाबाद से हापुड़ के बीच हाईवे पर 20 जगह से होगी एंट्री
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद से हापुड़ के बीच एशियन हाईवे क्षेत्र के लोगों के लिए यह खबर खास है। सिक्स लेन के दोनों ओर स्थाई बैरिकेडिंग लगने के बाद हाईवे पर वाहन लेकर चढ़ना आसान नहीं होगा। नई व्यवस्था के लागू होने के साथ ही तय स्थान से ही सड़क पर एंट्री संभव होगी। एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से यातायात संचालित होगा। रफ्तार के दौर में सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई की ओर से हाईवे को बैरिकेड करने की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही हाईवे के दोनों ओर आसपास के लोगों की सुविधा के लिए सर्विस रोड के निर्माण की रूप रेखा बना ली गई है। एक ओर जरूरत के अनुसार पांच से सात मीटर चौड़ी पटरी बनाई जा रही है। जबकि, चार से पांच किलोमीटर के अंतर पर हाईवे एंट्री प्वाइंट तय किए जाएंगे।
नई व्यवस्था जहां से क्षेत्रीय वाहनों को रोड पर चढ़ने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.