मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। मध्यपूर्व में चल रही जंग के बीच ईरान की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता बंद कर दिए जाने से वहां उत्पादित माल ले जा रहे तमाम जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों में मुरादाबाद से भेजे गए हस्तशिल्प उत्पादों से लोडेड तीन सौ कंटेनर्स के शामिल होने की बात सामने आई है जिससे मुरादाबाद के निर्यातकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। निर्यातक मो.नाजिम ने बताया कि होर्मुज पर जहाज फंसने से मुरादाबाद के तीन सौ कंटेनर्स के फंसे होने की सूचना मिली है। जब तक ईरान की तरफ से मार्ग नहीं खोला जाता तब तक ये कंटेनर्स फंसे रहेंगे। मार्ग के खुलने के बाद ही शिपिंग कंपनियां तय करेंगी कि इन्हें किस रास्ते से आगे ले जाया जाए। दक्षिण अफ्रीका होकर माल ले जाना ही सबसे सुरक्षित लग रहा है, लेकिन, यह काफी महंगा है। स्वेज नहर का रूट सबसे छोटा और सटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.