मुरादाबाद से गुरुग्राम तक एसी बस सेवा शुरू
मुरादाबाद, जुलाई 5 -- रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मुरादाबाद से गुरुग्राम के लिए नई एसी बस सेवा का शुभारंभ रविवार को किया है। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को अब कम समय में सुरक्षित, आरामदायक और सीधी यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरीन अख्तर और सेवा प्रबंधक अनुराग यादव के निर्देशों के अनुपालन में मुरादाबाद डिपो की वातानुकूलित बस संख्या यूपी 78 एलटी 8565 का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। यह बस मुरादाबाद के पुराना बस स्टैंड (गांधीनगर) से प्रतिदिन सुबह नौ बजे गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। बस लालकुआं, नोएडा सेक्टर-62, सीलमपुर, नई दिल्ली (सराय काले खां) और धौलाकुआं होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। वापसी में यही बस प्रतिदिन दोपहर तीन बजे गुरुग्राम से मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। इससे नौकरीपेशा लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.