मुरादाबाद से गुजरेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, कई में अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद, अगस्त 20 -- रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ का दबाव कम करने के लिए रेलवे ने तैयारी कर ली है। पूर्वांचल और दिल्ली के बीच में 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनका ठहराव मुरादाबाद में भी होगा। इसके अलावा कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। रक्षा बंधन को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशन ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। अप-डाउन 16 से अधिक ट्रेनें मुरादाबाद होकर निकलेंगी। (04330) हरिद्वार-लखनऊ, (04319) लखनऊ-हरिद्वार, (04321) बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन,(04322) रुड़की-बरेली व बरेली-रुड़की सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। वहीं आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे। इनमें 14207-14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14205- 14206 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, 20393 संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20340 हमसफर एक्सप्रेस, 20963- 20964 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.