नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- UP News: दिल्ली-लखनऊ एशियन हाईवे के जीरो प्वाइंट के गजगोला नानकबाड़ी गांव से मुरादाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे निकलेगा। यह फोर लेन अलीगढ़ के निर्माणाधीन रिंग रोड़ से जुड़ेगा। 114.950 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट क्षेत्र के 129 ग्राम सभाओं से होकर गुजरेगा। मुरादाबाद से अलीगढ़ के बीच आवागमन को सुगम, सुरक्षित और तेज बनाने के लिए प्रस्तावित मुरादाबाद-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। यह हाईवे मुरादाबाद, अमरोहा, संभल और बुलंदशहर से होते हुए अलीगढ़ तक पहुंचेगा। एनएचएआई की ओर से क्षेत्र की कुल 129 ग्राम सभाओं की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। संभल क्षेत्र की 38 और गुन्नौर तहसील के 31 गांवों से हाईवे गुजरेगा। जबकि, अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के इकलौते गांव इमरतपुर इस प्रोजेक्ट मे...