मुरादाबाद, जनवरी 2 -- मुरादाबाद। साल 2026 में मुरादाबाद पुलिस को कई सौगात मिलने वाली है। शासन ने सोनकपुर थाने के बिल्डिंग के लिए बजट जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग थाने की बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि साल 2026 में ही इसका निर्माण पूरा हो जाएगा और पुलिस को नया थाना भवन मिल जाएगा। इसके अलावा तीन नए थानों का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेगा गया है, जिसे स्वीकृत मिल सकती है। जिले में 20 नई पुलिस चौकियां भी इसी साल खोली जाएगी। इससे अपराध नियंत्रण और कानून व शांति व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.