मुरादाबाद में MDA की नई आवास योजना लांच, 39600 प्रति वर्ग मीटर में मिलेगा प्लॉट
प्रमुख संवाददाता, मई 19 -- यूपी में मुरादाबाद महानगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली रोड व कांठ रोड के बीचो बीच विकसित की जा रही सहयाद्रि योजना सोमवार को लांच कर दी गई। योजना के तहत 18 मई से 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। फेज-1 योजना में कुल 609 प्लॉट शामिल किए गए हैं। लाटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा। सोमवार को योजना का मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीएम राजेंद्र पैंसिया, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह व सचिव पंकज वर्मा के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द योजना का फेस-2 भी लांच किया जाएगा। 54 एकड़ में विकसित की जाने वाली सहयाद्रि योजना में 609 प्लॉट के अलावा एक इंटर कालेज, एक जूनियर हाई स्कूल, दो नर्सरी स्कूल भी बनेंगे। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि सहयाद्रि योजना के प्लॉटों का आवंटन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.