मुरादाबाद में हुए हादसे में रामपुर के युवक की मौत
रामपुर, अगस्त 18 -- रामपुर। बृजघाट से कांवड़ लेकर घर लौट रहे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र युवक की सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद के पाकबड़ा में हुआ था। यहां दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। अब सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुलल्लानगर निवासी मुकेश पुत्र राम अवतार 16 अगस्त को बृजघाट से कांवड़ में जल लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल मुकेश को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से परिजन उसे हल्द्वानी स्थित अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.