मुरादाबाद में समूह की डेढ़ लाख महिलाओं को मिलेगा कैशलेस इलाज
मुरादाबाद, अगस्त 20 -- राज्य सरकार की घोषणा के बाद उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में समूह से जुड़ी पत्रावलियां तैयार होने लगी हैं। उधर, विभाग में रोजगार सेवक सहित ब्लॉक स्तरीय प्रबंधकों के खाली पदों के भरने की कवायद भी शुरू कर दी गई। जनपद में रोजगार सेवक सहित 280 से अधिक पद खाली हैं जबकि, 50,000 समूह में एक लाख 50,000 महिला सदस्य हैं। सरकार की ओर से इन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस इलाज की घोषणा की गई है। उपायुक्त श्रम रोजगार आरपी भगत ने बताया कि शासनादेश के आधार पर फाइल तैयार की जा रही है। इस योजना से जनपद में डेढ़ लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.