मुरादाबाद, जुलाई 6 -- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में रस्साकसी तेज होती दिखाई दे रही है। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी में रार और गुटबाजी के बीच अब भाजपा में इसी तरह की स्थिति दिखाई दी है। भाजपा की गुटबाजी की गूंज प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री के मुरादाबाद दौरे के दौरान भाजपा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का न तो स्वागत हुआ, न उन्हें मंच से संबोधन का अवसर मिला और सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में भी प्रवेश नहीं मिल सका। पूरे घटनाक्रम के फोटो और वीडियो प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। इस बीच, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी संगठन के प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने की बात कही है। हिन्दुस्तान से बातचीत में पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि संगठन के प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्...