मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- मंडल कार्यालय के मनन सभागार में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय स्थाई वार्ता शुरू हुई। यह बैठक 17 अप्रैल को भी होगी। पहले दिन की बैठक में मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने मंडल में चल रहे रेल विकास कार्यों और कर्मचारियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यूनियन की ओर से कई मांगें रखी गईं, जिन पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- अररिया : फारबिसगंज में डीआरएम की विभिन्न संगठनों के साथ बैठक मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सुगम और व्यवस्थित...