मुरादाबाद, मार्च 29 -- दिन और रात के तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी पर एक बार फिर कुछ घंटों का ब्रेक लग सकता है। मौसम विभाग ने मुरादाबाद में सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवा और मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हिमालय क्षेत्र पर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को बादल छाने और बूंदाबांदी होने पर दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...