मुरादाबाद में दस से अधिक मोहल्लों में तीन घंटे गुल रही बिजली
मुरादाबाद, मई 5 -- शहर के दौलतबाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड (तकनीकी) योगेश कुमार सिंह के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दौलतबाग प्रथम एवं द्वितीय में आवश्यक रख-रखाव और अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इस दौरान दसवां घाट, घोसी की पुलिया, बंगला गांव, गंगा मंदिर, लालबाग, देवराज कंपाउंड, तहसील स्कूल, दीवान का बाजार, झब्बू का नाला समेत 10 से अधिक मोहल्लों में बिजली गुल रही। सुबह के समय बिजली न होने से लोगों को पानी सहित अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कतें उठानी पड़ीं। यह भी पढ़ें- सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.