संवाददाता, अगस्त 9 -- यूपी के मुरादाबाद में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं एसएसपी सतपाल अंतिल ने तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम लालापुर पीपलसाना क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग द्वारा की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। वन विभाग द्वारा तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए क्षेत्र में 16 रेस्क्यू पिंजरे लगाए हैं। इसके साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थर्मल ड्रोन तथा आवश्यकता पड़ने पर तेंदुए को सुरक्षित रूप से नियंत्रित करने के लिए ट्रैंक्विलाइजिंग टीमें भी सक्रिय की गई हैं। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए आवश्यकतानुसार रेस्क्यू पिंजरों एवं टीमों की संख्या बढ़ाई जाए तथा सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता स...