मुरादाबाद, मार्च 17 -- मंडल की सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। लगातार बिगड़ती स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आरटीओ ने 3517 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया है। वहीं 6994 वाहनों के चालान काटे हैं। ये कार्रवाई अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक की गई। विभाग ने ओवरलोड वाहनों से माल उतार कर जब्त किया। इसके इलावा विभाग ने पूरे मंडल से करीब 18 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल चुका है। मंडल में मुरादाबाद में सबसे अधिक ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा गया। विभाग ने पूरे वर्ष में 1108 वाहनों को जब्त किया और 3912 ओवरलोड वाहनों के चालान किए। आरटीओ राजेश सिंह ने बताया कि हाईवे पर चालक वाहनों के मानकों को ताख पर रखकर लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इस कारण सड़क हादसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.