मुरादाबाद, फरवरी 6 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अगवानपुर के मोहल्ला बाकलान निवासी रजत गुप्ता को नशे के सामान की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा है। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि आशियाना चौकी प्रभारी विनीत कुमार की टीम ने गुरुवार करीब 8:55 बजे रामगंगा नदी किनारे पतंजलि वेलनेस सेंटर के पास से आरोपी रजत गुप्ता को गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर उसके पास से 350 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी रजत गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.