मुरादाबाद, फरवरी 3 -- फरवरी की तीसरी तारीख में मौसम ने बीते जनवरी महीने की शुरुआत जैसा मंजर दिखाया। मंगलवार को मुरादाबाद में सुबह बेहद घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी (दृश्यता) लगभग जीरो हो गई। बहुत पास का भी नहीं दिखाई देने की स्थिति बन गई। घने कोहरे के बीच ओस की बूंदों की बरसात ने बारिश होने जैसा आभास कराया। जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों को सामने से आंखों पर पानी की बूंदें गिरने का एहसास हुआ। चश्मा पहनने वाले लोग इस मामले में ज्यादा परेशान हुए। पूर्वान्ह दस बजे के बाद तक कई जगहों पर घना कोहरा छाया दिखाई दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.