मुरादाबाद में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद, अब तक 20 पकड़े गए फिर भी दहशत बरकरार
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), सितम्बर 28 -- यूपी के मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत लगातार बनी हुई है। शेरपुर पट्टी तालमपुर गांव में करीब 15 दिन से आबादी के आसपास घूम रहे तेंदुए को रविवार सुबह वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया था, जिसमें रविवार सुबह वह फंस गया। इसके साथ ही ठाकुरद्वारा क्षेत्र में अब तक पकड़े गए तेंदुओं की संख्या 20 हो गई है। सभी तेंदुओं को कानपुर के जंगल में छोड़ा जा रहा है। उधर, शनिवार शाम करीब 7:45 बजे गांव बसई में मजार की दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने टॉर्च की रोशनी डालकर और काफी देर तक शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.